सोमवार 6 अप्रैल 2026 - 16:30
हरम हज़रत मासूमा स.ल. में आयतुल्लाह याकूबी के प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, भारत की तरक्की के लिए की दुआ

हौज़ा / क़ुम अल मुकद्दस में स्थित हज़रत मासूमा स.अ.के हरम में एक महत्वपूर्ण मुलाकात संपन्न हुई मरजा ए आली कदर आयतुल्लाह शेख़ मोहम्मद अल-याकूबी (दामा जिल्लाह) के भारत में छात्रों के मामलों के प्रभारी और हरम के खादिम, सैय्यद अहमद शम्स ने आयतुल्लाह शेख़ अली खलीफा जाबिर अंतरराष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, आयतुल्लाह अल-याकूबी से मुलाकात की, इस मौके पर उन्हें उपहार से सम्मानित किया गया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,क़ुम अल मुकद्दस में स्थित हज़रत मासूमा स.अ.के हरम में एक महत्वपूर्ण मुलाकात संपन्न हुई मरजा ए आली कदर आयतुल्लाह शेख़ मोहम्मद अल-याकूबी (दामा जिल्लाह) के भारत में छात्रों के मामलों के प्रभारी और हरम के खादिम, सैय्यद अहमद शम्स ने आयतुल्लाह शेख़ अली खलीफा जाबिर अंतरराष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, आयतुल्लाह अल-याकूबी से मुलाकात की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सैय्यद अहमद शम्स ने शेख अली खलीफा जाबिर को हजरत मासूमा (स.अ.) के हरम का विशेष 'तब्बरुक' (प्रसाद) भेंट किया। इस अवसर पर शेख अली खलीफा जाबिर ने दुआ-ए-खैर फरमाई।

पवित्र हरम के आध्यात्मिक वातावरण में आयतुल्लाह शेख़ मोहम्मद अल-याकूबी की सेहत, सलामती और लंबी उम्र के लिए विशेष दुआ की गई। इसके साथ ही मौलाना कासिम अली भी मौजूद रहे

भारत की प्रगति, उन्नति और खुशहाली के लिए भी सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई।

हरम हज़रत मासूमा स.ल. में आयतुल्लाह याकूबी के प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, भारत की तरक्की के लिए की दुआ

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha